Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

PHOTOS: 2 साल बाद महाराष्ट्र में मना गुड़ी पड़वा: मुंबई, पुणे और नागपुर ने निकाली गई शोभायात्रा, CM और डिप्टी CM ने भी किया सेलिब्रेट

Advertisement

[ad_1]

पुणे/मुंबई29 मिनट पहले

Advertisement

कॉपी लिंकमुंबई में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली। - Dainik Bhaskar

मुंबई में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली।

महाराष्ट्र में शनिवार को गुड़ी पड़वा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुंबई, पुणे और नागपुर समेत कई शहरों में शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई। महाराष्ट्र सरकार ने तकरीबन 2 साल बाद आज से कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियम समाप्त कर दिए हैं, जिसके बाद आज जश्न का माहौल पूरे महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है।

मुंबई और पुणे में मराठी महिलाओं ने बुलेट रैली निकाली। साथ ही मराठी परिधान में सज सवरकर गुड़ी पड़वा को नए अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसके अलावा नागपुर में शोभायात्रा निकाली गई।

कुछ इस अंदाज में मुंबई में गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया।

कुछ इस अंदाज में मुंबई में गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया।

सीएम ने कहा-हम एक हैं, तीनों पार्टियों में नहीं कोई विवादमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के मौके पर महाराष्ट्र के लोगो को संबोधित किया। उन्होंने कहा-आज कल वातावरण तैयार किया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में कुछ अनबन है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस सरकार को हमने नाम दिया है महाविकस आघाड़ी सरकार, जिसका काम विकास करना है। अक्सर देखा है राजनीति में सिर्फ घोषणा होती है भूमि पूजन होता है, लेकिन उस पर काम नही होता लेकिन यहां भूमि पूजन ही नही काम भी होगा। हम लोगों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

पुणे के कोथरुड इलाके में निकली गई शोभायात्रा।

पुणे के कोथरुड इलाके में निकली गई शोभायात्रा।

डिप्टी CM अजित पवार ने अपने परिवार के साथ गुड़ी की पूजा की।

डिप्टी CM अजित पवार ने अपने परिवार के साथ गुड़ी की पूजा की।

महाराष्ट्र को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा: उद्धवCM उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा,’हमेशा राज्य को बदनाम करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन मैं कहता हूं कि जो देश की अर्थव्यवस्था है, उसमें सबसे बड़ा योगदान महाराष्ट्र का है। अगर महाराष्ट्र को अलग रखा जाए तो पता चल जाएगा, इसलिए महराष्ट्र को बदनाम न करें।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकात दादा पाटल ने अपने घर पर उत्सव मनाया।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकात दादा पाटल ने अपने घर पर उत्सव मनाया।

क्यों मनाया जाता है गुड़ी पड़वागुड़ी पड़वा को नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दिन लोग नीम की कोमल पत्तियों, काली मिर्च, अजवायन, जीरा आदि से बने एक विशेष व्यंजन का सेवन करते हैं। इस दिन बांस में नई साड़ी पहनाकर उस पर तांबे या पीतल के लोटे को रखकर गुड़ी बनाई जाती है और उसकी पूजा की जाती है।

मुंबई की एक शोभायात्रा में शामिल हुए बच्चे।

मुंबई की एक शोभायात्रा में शामिल हुए बच्चे।

गुड़ी को घरों के बाहर लगाया जाता है और सुख संपन्नता की कामना की जाती है। आज भगवान को पूरनपोली और श्रीखण्ड का भोग लगाया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

मुंबई की मेयर ने अपने घर पर सेलिब्रेट किया गुड़ी पड़वा।

मुंबई की मेयर ने अपने घर पर सेलिब्रेट किया गुड़ी पड़वा।

मुंबई में शोभायात्रा में शामिल एक बच्ची ने कुछ इस अंदाज में उत्सव मनाया।

मुंबई में शोभायात्रा में शामिल एक बच्ची ने कुछ इस अंदाज में उत्सव मनाया।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पत्नी के साथ गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पत्नी के साथ गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया।

पुणे के कोथरुड इलाके में आज एक रथयात्रा निकाली गई।

पुणे के कोथरुड इलाके में आज एक रथयात्रा निकाली गई।

नागपुर में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली।

नागपुर में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली।

मुंबई में आयोजित हुई रैली के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं।

मुंबई में आयोजित हुई रैली के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं।

……………

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

चार राज्यों में भाजपा को घेरने के लिए ममता बनर्जी का मेगा प्लान

Deepak dubey

MUMBAI: ठेका शिक्षकेतर कर्मचारियों पर परीक्षा के कामों की जिम्मेदारी

Deepak dubey

ATM: नोटबंदी के बाद बढ़ा एटीएम से नकद निकासी

Deepak dubey

Leave a Comment