Joindia
आध्यात्मUncategorizedमुंबईसिटी

Mumbai: इस मंदिर की तरह हो मुंबादेवी का कायाकल्प

महाराष्ट्र और मुंबई (mumbai) की कुल माता मुंबादेवी (mumbadevi temple) के मंदिर के विकास (devlopment) की मांग तेजी से बढ़ रही है। यहां रोजाना देश विदेश और मुंबई से लाखों लोग आते हैं। माता के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन सुविधाओं और अव्यवस्था के अभाव से भक्त लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। जैसे-जैसे यहां भक्तों की संख्या बढ़ रही है वैसे वैसे माता के मंदिर परिसर के विकास की मांग भी बढ़ने लगी है। भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे( CM Uddhav Thakare) एवं विरोधी दल के नेता देवेन्द्र फडणवीस (devendra fadnavis) को पत्र लिखकर मुंबादेवी माता मंदिर के पुनर्विकास की मांग की है।

वह ऐसी वैसे विकास की नहीं बल्कि बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर मुंबई की माता मुंबा देवी मंदिर परिक्षेत्र ( Mumbadevi carridor) बनाने की मांग की है। अर्जुन गुप्ता ने मुंबा देवी मंदिर को मुंबई की कुलदेवी बताते हुए कहा कि मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है और मुंबादेवी माता यहां की कुलदेवी है, उनके आशीर्वाद से ही मुंबई में सुख समृद्धि का विकास हो रहा है। मुंबादेवी मंदिर को जल्द से जल्द बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर जी की तरह विकसित करना चाहिए।

Related posts

Holi festival: होली पर पुलिस का अलर्ट,हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

Deepak dubey

50,000 Indians join SME Tide with V-KYC enabled digital experience: वी-केवाईसी सक्षम डिजिटल अनुभव के साथ एसएमई टाइड से जुड़े 50 हजार भारतीय, दिसंबर 2024 तक 10 लाख एसएमई को शामिल करने का लक्ष्य

Deepak dubey

बाइक सवार दो युवकों ने की चार राउंड फायरिंग, एक की मौत, तीन  घायल

Deepak dubey

Leave a Comment