Joindia
फिल्मी दुनिया

Bollywood news: मैं अल्फा की शूटिंग के लिए कश्मीर जाने का इंतजार नहीं कर सकती!” : शर्वरी

IMG 20240824 WA0013

मुंबई। खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी (Bollywood news) (actress sharvari) के लिए इस साल सिनेमाघरों में बेहद शानदार रहा है। उन्होंने मुंजा के साथ 100 करोड़ का ब्लॉकबस्टर दिया है, और उनके डांस गाने ‘तरस’ ने इस साल के सबसे बड़े म्यूजिकल हिट्स में जगह बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने ‘महाराज’ के साथ ग्लोबल स्ट्रीमिंग हिट दी है और ‘वेदा’ में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वसम्मति से प्रशंसा प्राप्त की है। शर्वरी ने बड़े एक्शन एंटरटेनर अल्फा में भी भूमिका निभा रही है, जो YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म है, जिसमें वह सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ अभिनय कर रही हैं।

Advertisement

खबरें आ रही हैं कि टीम अल्फा के सदस्य दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए कश्मीर की ओर बढ़ रहे हैं और फिल्म की शूटिंग 26 अगस्त से खूबसूरत घाटी में शुरू होगी।

जब इस बारे में शर्वरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं अल्फा के सेट पर वापस जाने का इंतजार नहीं कर सकती और मैं कश्मीर में शूटिंग के लिए बेहद उत्साहित हूं! मुझे खुशी है कि यह शेड्यूल बहुत ही रोमांचक होने वाला है। अल्फा की टीम कुछ समय बाद फिर से मिल रही है, इसलिए हम सभी कश्मीर के शेड्यूल के लिए पूरी तरह तैयार हैं!”

Joindia think: देश में हर घंटे चार बलात्कार, राजनीतिक नफे-नुकसान से हटकर सोचना होगा – विश्वनाथ सचदेव

शर्वरी ने आगे कहा, “जब मैं किसी फिल्म के सेट पर होती हूं तो मैं बिल्कुल बच्चे की तरह उत्साहित होती हूं और अल्फा के सेट पर, मैं ऊर्जा का एक स्रोत बन जाती हूं, हर चीज को समझने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं। करियर की शुरुआत में ही ऐसा अवसर मिलना वास्तव में एक आशीर्वाद है। मैं इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनने के लिए विनम्र महसूस कर रही हूं जिसमें हमारे फिल्म उद्योग के मेगास्टार्स शामिल हैं!”

Maharashtra horror: बदलापुर में बच्चियों के साथ दुष्कर्म से गुस्साई लाडली बहनें, डेढ़ हजार नहीं, न्याय दो, सरकार के खिलाफ़ आक्रोश, रेल रोक किया चक्का जाम, महिलाओं का आंदोलन

अल्फा शर्वरी के करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि वह शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और कियारा आडवाणी जैसे सुपरस्टार्स के साथ इस यूनिवर्स में कदम रख रही हैं।

 

 

Related posts

सी लिंक होगा अधिक सुरक्षित , एमएसआरडीसी ने बनाया प्रस्ताव , शून्य दुर्घटना पर जोर

Deepak dubey

महाराष्ट्र में बड़ी राजनीतिक हलचल: PM मोदी ने राज्य के भाजपा सांसदों संग की मीटिंग, संजय राउत फिर बोले- वे देश के नेता या सिर्फ एक पार्टी के?

cradmin

जी 23 के पीछे मोदी शाह का षड्यंत्र – नाना पटोले

Deepak dubey

Leave a Comment