Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ा और 8 गंभीर रूप से घायल

Advertisement

[ad_1]

सोलापुर20 घंटे पहले

कॉपी लिंकइस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए और चार ने मौके पर ही दम तोड़ा। - Dainik Bhaskar

इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए और चार ने मौके पर ही दम तोड़ा।

महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यहां यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को एक मालवाहक ट्रक ने टक्कर मार दी है। दुर्घटना के वक्त ट्राली में तकरीबन 22 लोग सवार थे। ये सभी एकादशी के मौके पर भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए पंढरपुर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना पुणे-सोलापुर हाईवे पर तुलजापुर तालुका के कदमवाड़ी गांव के पास हुई है। मृतकों में शामिल सभी लोग तुलजापुर के ही रहने वाले थे। इस हादसे में तुकाराम सुदाम शिंदे(13), भागाबाई जरासंद मिसाल(60), जरासंद माधव मिसाल(70) और ज्ञानेश्वर दत्तात्रय सालूंखे(14) की मौत हुई है।

घायलों में कइयों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

घायलों में कइयों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ादुर्घटना तड़के 4 से पांच बजे के बीच हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसा इतना भीषण था के कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर है इसलिए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैकटर को टक्कर मारी है।

पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैकटर को टक्कर मारी है।

परभणी में भी भयानक हादसापरभणी जिले के जिंतूर तालुका के चरथाना के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस और दोपहिया वाहन के बीच टक्कर हुई थी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अतीक रफीक तांबटकारी, शेख अमीर शेख नजीर और शेख मोबिन शेख खालिद शामिल थे। ये सभी सेलू के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

उच्च शिक्षित जुड़वां बहनों ने एक ही युवक के साथ किया विवाह , धूमधाम से संपन्न हुआ विवाह समारोह

Deepak dubey

भोपालियों को होमोसेक्सुअल कहा था: विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई में क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज, उन्हें देश और समाज के लिए घातक बताया गया

cradmin

Students without Aadhar Card: राज्य में आधार बिना दस लाख छात्र, चार लाख के आधार कार्ड हैं अवैध, साढ़े पांच लाख छात्रों के कार्डों में मिली हैं त्रुटियां

Deepak dubey

Leave a Comment