Joindia
Uncategorizedमुंबईराजनीतिसिटी

मेहनतकश उत्तर भारतीयों से महाराष्ट्र की धरती पर यूपी का वजूद कायम, सत्कार कार्यक्रकम में बोले डॉ शिवनाथ यादव

मुंबई: उत्तर प्रदेश के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवनाथ यादव को रक्षा मंत्रालय की अंतर्गत आने वाले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का डायरेक्टर नियुक्त किए जाने पर मुंबई में उनका जमकर सत्कार किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय और मुंबई कार्यालय सहीत कई ठिकानों पर उनका जमकर स्वागत किया गया। प्रदेश कार्यालय मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी ने जहां अयोध्या पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया तो वहीं कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी, मीडिया समन्वयक ओम प्रकाश चौहान, श्याम सपरे, उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी अर्जुन गुप्ता आदि लोगों ने उनका सत्कार किया। इस मौके पर बड़ी सबख़्या में लोग उपस्थित थे।

भाजपा मुंबई कार्यालय में उत्तर भारतीय समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर यादव ने अपने उत्तर भारतीय समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबइ शहर में उत्तर भारतीय समाज अपने जीवनी के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। यह खुशी की बात है कि मुंबई में अपनी मेहनत के दम पर उत्तर भारतीय समाज ने एक जगह बनाई है। आज इनके दम पर यूपी में भी इनके परिवार का पालन पोषण हो रहा है। भाजपा ने इन्हें सर्व जाति धर्म से परे जाकर आपस मे एकता बनाये रखने का काम किया है। देश विकास में इनका भी बड़ा योगदान है।

मुंबई कार्यालय में उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई महासचिव रमाकांत गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला मुंबई के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, लल्लन सिंह , एडवोकेट छांगुर चौहान, उत्तर भारतीय मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनय दुबे, पदाधिकारी राम शब्द यादव , लोरिक यादव, बिंदु यादव, जयप्रकाश दुबे, संतोष शर्मा, श्रवण मिश्रा, नंदलाल पांडेय, रवि मिश्रा, दयाशंकर यादव, राजेश कुंभकर आदि लोग उपस्थित थे।

यादव जन संघ की शुरुआती दौर से ही सक्रिय रहे हैं। यादव जनसंघ की स्थापना के बाद से उनकी विचारधारा और पॉलिसी पर काम करते हुए संगठन को बढ़ाया है। डॉ शिवनाथ यादव बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहते हुए उत्तर प्रदेश में तमाम जिलों में भाजपा संगठन को बढ़ाने में योगदान दिया है।

Related posts

Railway passengers suffering due to sinking of Go First: गो फर्स्ट के डूबने से बढ़ा २ से ३ गुना किराया, गो फर्स्ट के डूबने से रेलवे यात्री बेहाल, रेलवे में नही हो रहे वीआईपी कोटा टिकट भी कन्फर्म

Deepak dubey

OMG: इस बीमारी में खाना है हराम, 10 महीनों तक नहीं खाया अन्न, एक लाख में एक व्यक्ति को होता है रोग

dinu

Gas leakage fire: खार में गैस रिसाव से लगी आग, दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे

Deepak dubey

Leave a Comment