Joindia
क्राइमकल्याणखेलठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईरोचकसिटी

मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

101 टिकट चेकिंग स्टाफ को योग्यता प्रमाण पत्र, पदक और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया

मुंबई।पश्चिम रेलवे द्वारा अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के लिए नियमित टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल द्वारा जून, 2022 तक आयोजित ऐसे जांच अभियानों के दौरान 29.81 करोड़ रुपये के राजस्‍व की वसूली करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई, जो इस अवधि के लिए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 550% अधिक है। मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जी. वी. एल. सत्‍याकुमार ने मई और जून, 2022 के महीने में सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्‍पादन के लिए मंडल के सर्वश्रेष्‍ठ टिकट जांच कर्मचारियों को सम्मानित किया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक सत्याकुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 101 टिकट चेकिंग स्‍टाफ को योग्यता प्रमाण पत्र, पदक और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके व्यक्तिगत लक्ष्यों से अधिक प्राप्‍त की गई जुर्माना राशि के आधार पर वर्गीकृत किया गया था। कर्मचारियों को निर्धारित मानकों और मानदंडों के आधार पर चुना गया और तदनुसार उन्हें स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इससे उनका मनोबल बढ़ा है और उन्‍हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित करेगा। ठाकुर ने आगे बताया कि पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने मई, 2022 में गहन चेकिंग अभियान के दौरान टिकट जांच में 12.24 करोड़ रुपये जुर्माना राशि प्राप्त करके इतिहास रच दिया। अप्रैल, मई और जून 2022 के महीनों के लिए जुर्माने के रूप में वसूल की गई कुल संचयी राशि रु. 29.81 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 732% अधिक है और 4.58 करोड़ के निर्धारित संचयी लक्ष्य से 550% अधिक है। ये उपलब्धियां मंडल के वाणिज्‍य विभाग द्वारा सावधानीपूर्वक गहन योजना और क्रियान्वयन के कारण प्राप्त हुई हैं।

Related posts

CCL bhojpuri Team: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी स्टार धुरंधरों की टीम हुई तैयार, सोनू सूद, रविकिशन, निरहुआ सहित चंबल बाय रवि यादव आएंगे नजर !

dinu

Turbhe Flyover: फ्लाईओवर के काम में देरी?, वर्क ऑर्डर की अवधि समाप्त होने के करीब है, काम अभी तक नहीं हुआ शुरू

Deepak dubey

Girls Hostel: गर्ल्स हॉस्टल में अब तैनात रहेंगी महिला सुरक्षा रक्षक, लांड्री व अन्य पूरक सेवाओं के लिए केवल महिला आपूर्तिकर्ता

Deepak dubey

Leave a Comment