Joindia
देश-दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

भाजपा अब भारतीय जनता लॉन्ड्री हो गई

भाजपा में अन्य राजनीतिक दलों से आने वाले नेताओं को क्लीनचिट दी जाती है। जिसे लेकर एनसीपी नेता व सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा की जमकर खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब बदल चुकी है। भाजपा , भारतीय जनता पार्टीना होकर भारतीय जनता लॉन्ड्री हो गई है। यहां आने वाले सभी भ्रष्ट नेताओं के आरोप धुल जाते हैं। पुणे में आयोजित एक जनसभा में सुप्रिया सुले बोल रही थी।
सुप्रिया सुले ने कहा कि भाजपा अब जनता की पार्टी नहीं रही है, बल्कि यहां जाने पर लोगों को तमाम आरोपों से क्लीनचिट मिल जाती है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों से भाजपा में जो भी लोग गए हैं। उन्हें भाजपा ने पूरी तरह से क्लीन चिट दे दिया है। जबकि पहले यही भाजपा उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है। भाजपा ने अन्य दलों से नेताओं को अपनी पार्टी में बड़ी तेजी से लिया है। और उसका नाम इनकमिंग दिया।
आज भाजप की हालत ऐसी है कि भाजपा में असल भाजपाई से ज्यादा बाहरी लोगों की तादाद हो गई है। हमारा भाजपा से कभी कोई द्वेष नहीं रहा है। हमारे बीच वैचारिक मतभेद हैं। मनभेद नहीं हैं। लेकिन भाजपा के कार्यक्रमों में व्यास पीठ पर अन्य दलों से आए लोग ज्यादा और भाजपा के मूल लोग कम नजर आते हैं। हस्ते हुए सुले ने कहा कि उनके व्यासपीठ पर हमारे पार्टी से गए लोग ज्यादा रहते हैं। जबकि भाजपा के मूल नेता कम होते हैं।

Related posts

गणेशोत्सव पर सिडको ने जारी किया 4158 सस्ते घरों की लॉटरी

Deepak dubey

बांद्रा और माहिम किला के बीच लें सायकलिंग का मजा, जल्द बनेगा सायकल ट्रैक

Deepak dubey

Mother donate Kidney on women’s day: महिला दिन पर दिखी मां की ममता, बेटी को दी किडनी, क्रोनिक किडनी डिजीज से थी पीड़ित

Deepak dubey

Leave a Comment