मुंबई । रविवार सुबह फिल्म सिटी में तेंदुआ के मृत पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बताया कि, उसके शव पर चोटों के निशान नहीं है। हत्या की वजह जानने के लिए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।
जानकारी अनुसार उपनगरीय गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में करीब साढ़े दस बजे फोन कर नर तेंदुआ के मृत पड़े होने की जानकारी दी गई। हालांकि, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान पास में ही है। वह तेंदुओं का घर माना जाता है। वन विभाग की एक टीम ने मौके पर जाकर शव की जांच पड़ताल की। हत्या की वजह पीएम रिपोर्ट में साफ हो सकेगी। फिलहाल वन विभाग और पुलिस दोनो जांच में जुटे है।