जेएनपीटी से जाना था पंजाब
362 करोड़ का ड्रग्स बरामद
पंजाब पुलिस की सूचना पर नवी मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
मुंबई | दुबई के रास्ते तस्करी कर लाए गए 72 किलो 518 ग्राम हेरोइन नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद की हैं | जिसकी कीमत ३६२ करोड़ रुपए होने की जानकारी पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने दी है | इस वर्ष की यह सबसे बड़ी कार्रवाई पंजाब पुलिस की सूचना पर की गई हैं |
आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस से गुप्त सूचना मिली थी कि दिसंबर महीने में जेएनपीटी में दुबई से मार्बल के नाम पर हेरोइन आया है | इस कंटेनर को मुंबई – पुणे महामार्ग पर आजीवली गांव पास नवकार लॉजिस्टिक में रखा गया था | इस सूचना के आधार पर डीसीपी( क्राइम ) सुरेश मेंगड़े, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बासीर अली सय्यद , क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरिधर गोरे , सुनील शिंदे ,विजय चव्हाण ,एपीआई संदीप गायकवाड़ , एपीआई रानी काले पीएसआई विजय शिंगे आदि ने उक्त लॉजिस्टिक यार्ड में छापा मारते हुए कंटेनर की तलाशी ली गई | इस कंटेनर से मार्बल निकाले जाने के बाद जांच किए जाने पर कंटेनर में फ्रेम बनाकर ड्रग्स रखा गया था | मशीन के मदद से सभी फ्रेम काट कर 72 किलो 518 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया | यह हेरोइन प्लास्टिक के डिब्बे में रैप कर रखा गया था | इसके बाद पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू किया गया है | इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच और विशेष शाखा द्वारा की जा रही है |

दिसंबर से था इंतजार
डीसीपी बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि यह कंटेनर दिसंबर 2021 से यार्ड में रखा गया था | लेकिन इसे लेने के लिए कोई दावा नहीं कर रहा था | ऐसे में संदेह है कि भारत में इस ड्रग्स को आयात करने स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों द्वारा मदद किया गया हो सकता है | ऐसे में शामिल लोगों पर कार्रवाई किया जाएगा|
जेएनपीटी से जाना था पंजाब
सूत्रों की मानें तो इस ड्रग्स को मार्बल के नाम पर दुबई से आयात किया गया था | यहाँ से इसे पंजाब भेजा जाने वाला था | इसमें कुछ ट्रांसपोर्टर भी शामिल होने का संदेह पुलिस ने जताया है |