Joindia
Uncategorizedक्राइममुंबई

ऑर्डर पर हुई बहस, शेफ ने चाकू मारकर की वेटर की हत्या

मुंबई।ऑर्डर लेने को लेकर हुए बहस के बाद होटल के सेफ ने वेटर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया हैं।इस मामले में अंधेरी ईस्ट में एक चार सितारा होटल के शेफ को एमआईडीसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
अंधेरी कुर्ला रोड स्थित होटल में जगदीश जलाल की हत्या के मामले में एमआईडीसी पुलिस ने माधव मंडल नाम के सेफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आज शनिवार को मंडल को कोर्ट में पेश किया। जलाल जहां हिमाचल का रहने वाला था, वहीं मंडल बिहार का रहने वाला था और एक साल से होटल में काम कर रहा था।शुक्रवार रात को जलाल और मंडल में खाने के ऑर्डर को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान होटल मैनेजर ने बीच-बचाव कर विवाद सुलझा लिया।हालांकि अगली सुबह काम पर लौटने पर वे फिर से भिड़ गए। जगदीश सुबह करीब साढ़े आठ बजे होटल के किचन में दाखिल हुआ उस समय मंडल सब्जियां काट रहा था।वे बहस करने लगे और गुस्से में आकर मंडल ने जलाल के सीने और पीठ में कई वार किए।जिसके बाद जलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस ने होटल व अस्पताल का दौरा किया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मंडल को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया ।कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड में भेजा हैं।

Related posts

MUMBAI: उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ मिली शिकायतों की जानकारी देने से एनसीबी का इनकार

Deepak dubey

मुंबई -पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना,पांच की मौत

Deepak dubey

बीएमसी के पास गणेशोत्सव के लिए 1200आवेदन

Deepak dubey

Leave a Comment